कानपुर: शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में दिव्यांग पार्टी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आतंकवाद का पुतला फूंका
शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में गुरुवार 3:00 बजे राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने पहलगाम के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद आतंकवाद का पुतला फूंक कर गुस्सा जाहिर किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।