कानपुर: यू ट्यूब से साइबर ठगी सीखकर पनकी के व्यापारी को डिजिटल तरीके से ठगा, 82 लाख 30 हजार की ठगी, तीन गिरफ्तार
साइबर क्राइम पुलिस ने पनकी के व्यापारी विनोद कुमार झा को डिजिटल अरेस्ट कर 82 लाख 30 हजार रुपए की साइबर ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।डीसीपी क्राइम ने गुरुवार दोपहर 3 बजे बताया पकड़े गए अभियुक्तों में मुख्य रॉबी कुमार और उसके साथी जितेंद्र व रविन्द्र हैं।तीनों के पास से सात लाख सत्तर हजार रुपए नगद बरामद किया गया है।