रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में भाकियू टिकैत ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के विरोध में निकाली विशाल किसान तिरंगा यात्रा
Rampur, Rampur | Aug 13, 2025 बुधवार को दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार भाकियू टिकैत के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के नेतृत्व में कार्यालय से गाँधी समाधि तक किसान तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के विरोध में आयोजित यात्रा के दौरान गाँधी समाधि पर प्रशासन को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया गया।