सिलाव: सिलाव थाना पुलिस ने चुलाई शराब बेचते हुए एक महिला को सिलावडीह गांव से किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Feb 13, 2024 सिलाव थाना पुलिस ने चुलाई शराब बेचते हुए एक महिला को सिलावडीह गांव से गिरफ्तार किया है। सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि गिरफ्तार महिला सिलावडीह गांव निवासी इंदिरा देवी है। इस संबंध में उत्पाद अधिनियम की कई सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।