सिलाव: बौद्ध स्थलों का साइकिल से भ्रमण करने वाले सौरभ आनंद को नालंदा स्थित ह्वेनसांग स्मृति भवन में किया गया सम्मानित
Silao, Nalanda | Feb 12, 2024 नालंदा स्थित ह्वेनसांग स्मृति भवन में सोमवार को बौद्ध स्थलों का साइकिल से भ्रमण करने वाले सौरभ आनंद को सम्मानित किया गया. नवनालंदा महाविहार के कुलपति प्रो. राजेश रंजन ने सौरभ आनंद को अंग वस्त्र एवं प्रतीक देकर सम्मानित किया और कहा कि सौरभ आनंद ने साइकिल से विभिन्न बौद्ध देशों का करीब दो हजार किलोमीटर तक यात्रा की है.