सुल्तानगंज: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने और जमीन से बेदखल करने का मामला आया सामने, केस दर्ज
थाना क्षेत्र के पुरानी दुर्गा स्थान के समीप रहने वाले अनिमेष कुमार सिंह ने रंगदारी मांगने और जमीन से बेदखल करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिमेष ने आवेदन में बताया कि चंद्रिका यादव और विजय पाठक के साथ अज्ञात लोगों ने हथियारों के बल पर रंगदारी वसूलने और उनकी निजी जमीन से बेदखल करने का प्रयास किया। अनिमेष ने कहा कि विरोध करने