अलीपुर: अलीपुर में मीट कारोबारी को गोली मार भाग रहे तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद जॉइंट टीम ने दबोचा,दो के पैर में लगी गोली
अलीपुर इलाके में मीट कारोबारी को गोली मारकर भाग रहे तीन बदमाशों को करीब 5 किलोमीटर तक पीछा कर अलीपुर पुलिस, स्पेशल स्टाफ और एंटी गैंगस्टर सेल की टीम ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए। हालांकि उनका एक साथी फरार होने में सफल रहा जिसकी तलाश की जा रही है