कामां: कामां पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
कामां थानाधिकारी भरत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की धर पकड़ अभियान के तहत दो आरोपियों को साइबर ठगीं के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी को धारदार हथियार लेकर घूमते हुए कस्बा के चील महल से गिरफ्तार किया गया है पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है। शनिवार दोपहर 3 बजे दी गई जानकारी।आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।