बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल मे पार्क सफारी के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है।जहां बाघ शावक को पर्यटक जिप्सी वाहन द्वारा दौड़ाने का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया मे तेजी से वायरल हो रहा है।मामले मे क्षेत्र संचालक BTR ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी और पार्क नियमो का उल्लंघन करने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।