सेहराई पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर गुम हुई 12 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस प्रशासन ने बुधवार को शाम पांच बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि ग्राम चिरोली निवासी एक व्यक्ति ने थाना सेहराई पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 12 वर्षीय बेटी घर में डांटने से नाराज होकर बिना बताए कहीं चली गई है।