रामनगर: रामनगर थाना अंतर्गत तपेसिपाह गांव में एक व्यक्ति ने आग लगा ली, गंभीर रूप से झुलसा, जिला अस्पताल रेफर
रामनगर थाना अंतर्गत तपेसिपाह गांव में शनिवार की शाम 5:00 बजे एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। हडबड पुत्र कमोरे जो सिद्धार्थनगर जिले के पंडाडीह निवासी है। पिछले 3 महीने से तपेसिपाह में शिव मंदिर परिसर में रह रहे थे। अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के लिए सीएससी रामनगर ले जाया गया।जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।