कोल: डेटा जलालपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भट्ठा मजदूर की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 27, 2024 थाना इगलास के गांव डेटा जलालपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। मृतक बलवीर सिंह सोमवार रात्रि ईंट भट्ठे से मजदूरी करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।