सुजानगढ़। राजस्थान सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत लाडनूं रोड़ पर स्थित डीएसपी ऑफिस में एडिशनल एसपी दिनेश कुमार व डीएसपी दरजाराम सहित पुलिस टीम ने अशोक के पेड़ लगा पौधारोपण किया। इस अवसर पर डीएसपी दरजाराम ने कहा कि प्रकृति ही जीवन है। पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाने चाहिए।