सांगानेर: महेश नगर में अवैध शराब बिक्री को लेकर कॉलोनी वासियों और सेल्समेन में झड़प, स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ और बाइक में आग लगाई गई
महेश नगर इलाके में शराब की दुकान पर रविवार देर रात अवैध शराब ब्रिकी को लेकर जमकर हंगामा हो गया। कॉलोनवासियों और शराब बेचने वालों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़कर हिंसक व झड़प में बदल गया। गुस्साएं लोगों ने स्कॉर्पियों और बाइकों मे तोड़फोड़ कर एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। महेश नगर पुलिस ने मामले में उपद्रव मचाने वाले 12 से ज्यादा लोगों को राउंड अप किया है