विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों में तैनात आउटसोर्सिंग सुरक्षा गार्डों ने सेवा समाप्ति के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने बताया कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्रों में ड्यूटी दे रहे हैं, लेकिन एजेंसी द्वारा उन्हें हटाने का नोटिस दिया गया है। उन्होंने 2019 और 2020 के शासनादेशों का हवाला देते हुए बहाली की मांग की।