मेहगांव: सुरावली कच्छपुरा में एक घर से ₹6000 की नकदी व सोने-चाँदी के जेवरात हुए चोरी, केस दर्ज
Mehgaon, Bhind | Aug 16, 2024 बरासो थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी सुघर सिंह पुत्र विजय सिंह कुशवाह निवासी सुरावली कच्छपुरा थाना बरासो ने पुलिस को बताया। कि फरियादी के घर के अंदर वाले कमरे में अज्ञात चोर ने घुसकर सोना चांदी के जेवरात एवं 6000 रुपए नगदी सहित कुल कीमत लगभग 47000 रुपए का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।