मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत पचेरा रोड लाल परी होटल के बगल में अवैध शराब के साथ पकड़ा आरोपी, मामला दर्ज।
Mehgaon, Bhind | Aug 16, 2024 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रधान आरक्षक सत्येंद्र शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सतीश कड़ेरे पुत्र रामनिवास निवासी मौ रोड मेहगांव को पचेरा रोड लाल परी होटल के बगल में अवैध शराब के साथ पकड़ा।आरोपी के कब्जे से तलाशी लेने पर 19 क्वार्टर देसी शराब के मिले। जिनकी कीमत 1520 रुपए बताई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है