सेन्हा: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, अनौपचारिक बैठकों से संगठन होता है मजबूत, जनता के प्रति जिम्मेदारी ज़रूरी
रांची से विशुनपुर जाने के क्रम में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा लोहरदगा के बक्सीडीपा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोहरदगा जिले से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।