कोल: बन्नादेवी में 1 दिन की DSP बनी छात्र ने अभियान चलाकर चौराहे से गुजरने वाले वाहनों से हटाए जाति सूचक स्टिकर
Koil, Aligarh | Sep 27, 2025 अलीगढ़ में योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत आज क्षेत्राधिकारी द्वितीय कमलेश कुमार ने 11वीं की छात्रा गुनगुन वार्ष्णेय को डीएसपी बनाया। इस दौरान 1 दिन की डीएसपी बनी गुनगुन वार्ष्णेय ने सबसे पहले ऑफिस में आए पीड़ितों की जनसुनवाई की। इसके बाद 1 दिन की डीएसपी बनी गुनगुन वार्ष्णेय ने शहर के मुख्य चौराहे सारसौल पर चेकिंग के दौरान वाहनों से स्टिकर हटाये।