उदयपुर जिले के झामेश्वर महादेव में अखिल भारतीय आमेटा ब्राह्मण समाज धर्मशाला का लोकार्पण समारोह श्रीलाड़ आमेटा ब्रह्म संस्था उदयपुर के अध्यक्ष राजेश आमेटा की अध्यक्षता एवं अधिष्ठाता श्रीगुप्तेश्वर महादेव मंदिर तन्मय बन महाराज के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। रविवार शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण दत्त आमेटा थे।