बाड़मेर: बाड़मेर में ओडीके एप के जरिए लगाएंगे डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया पर लगाम:- सीएमएचओ डॉ संजीव मित्तल
Barmer, Barmer | Aug 4, 2024 सीएमएचओ डॉ संजीव मित्तल ने बताया बाड़मेर में मच्छरजनित बीमारियों पर लगाम लगाने के लिए चिकित्सा विभाग लगातार प्रयासरत है। इस कड़ी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए अब विभाग टेक्नोलॉजी का भी सहारा लेगा। इस वर्ष मच्छर जनित बीमारियों के अधिक प्रसार की आशंका के चलते जिले में स्वास्थ्य विभाग ओडीके एप (ओपन डाटा किट) के जरिए बीमारियों पर रोक लगाने का प्रयास करेगा।