धोरैया: अमजोरा गांव के किसान पुत्र आशीष ने बिहार में सातवां स्थान प्राप्त किया, इंजीनियर बनने का है लक्ष्य
Dhuraiya, Banka | Mar 29, 2026 मैट्रिक की परीक्षा में धोरैया प्रखंड के अमजोरा गांव के कपिल यादव के पुत्र आशीष कुमार ने बिहार राज्य में सातवां स्थान प्राप्त कर अपने समाज व जिला का नाम रोशन किया है .उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल अमजोरा के छात्र रविवार की दोपहर करीब 3 बजे आशीष ने 484 अंक लाया है .उनकी सफलता पर उनके परिवार वालों में खुशी का माहौल कायम है.