करछना: गधिंयाव गांव के सामने तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से ईट लादकर खड़ी तीन ट्रैक्टर हुईं क्षतिग्रस्त
करछना थाना क्षेत्र के गधिंयाव गांव के सामने शुक्रवार सुबह 5 बजे के करीब मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर तीन ट्रैक्टर चालक ईट लादकर ट्रैक्टर मार्ग पर खड़ा कर एक दुकान पर चाय पी रहे थे। उसी दरमियान तेज दफ्तर डंफर चालक बेकाबू होकर तीनों ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। हादसे में डंफर सहित तीनों ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।