लखीमपुर: सौजन्या चौक स्थित सरस्वती पैलेस में भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यशाला एवं कार्य योजना बैठक का हुआ आयोजन
लखीमपुर शहर के सौजन्य चौक स्थित सरस्वती पैलेस में रविवार को भारत विकास परिषद नैमिष प्रांत की प्रांतीय कार्यशाला एवं कार्य योजना की बैठक आयोजित की गई है। नैमिष प्रांत के करीब 11 शाखाओ के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संगठन सचिव, उपाध्यक्ष एवं प्रांतीय समिति के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। कई जिलों से आए पदाधिकारियो की मौजूदगी में प्रांत की कार्यशाला का आयोजन हुआ है।