मोहनिया: पशु लदे पिकअप ने उत्पाद चेक पोस्ट मोहनिया पर तैनात एक पुलिसकर्मी को मारी ठोकर अनुमंडल अस्पताल में चल रहा उपचार
Mohania, Kaimur | Mar 29, 2024 मोहनिया थाना क्षेत्र के उत्पाद चेक पोस्ट मोहनिया पर शराब वाले वाहनों की जांच में लगे एक पुलिसकर्मी को पशु लदे पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा पिकअप को पकड़ लिया गया, और पिकअप में सवार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, और वही घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया।