मोहनिया: दसौती नहर के पास मोहनिया पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो कंटेनर से 60 मवेशी किया जब्त, 4 हुए गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Mar 29, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया पुलिस ने दसौती नहर के पास वाहन जांच के दौरान दो कंटेनर को रुकवा कर तलाशी लिया तो उसके अंदर प्रत्येक कंटेनर में 30 मवेशी क्रूरता पूर्वक भरे गए थे। जिसके बाद दोनों कंटेनर के चालक और सहचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।