अनूपगढ़ के वार्ड 32 मे चोर बन्द घर से सोने-चाँदी के गहने चुराकर मौके से फरार हो गए है। पीड़ित सतीश शर्मा ने आज मंगलवार दोपहर 2:30 बजे बताया कि वह अपने परिवार के साथ बाहर गये हुए थे। चोर अलमारी से 1 सोने की चेन, 1 सोने की नथ, 1 सोने का टिका, 1 सोने की अंगूठी, 2 सोने के कोका, 3 जोड़ी चांदी पायजेब, 8 चांदी के सिक्के,7 जोड़ी चांदी की बिछिया, ₹50 हजार चुराकर ले गए।