जमुई: श्री रामकृष्ण गौशाला में युवक को मारपीट कर किया घायल, मोबाइल व पैसा छीनने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Oct 7, 2024 श्री रामकृष्ण गौशाला में सोमवार की शाम 6:30 बजे के करीब एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने मोबाइल व पैसा छीनने का आरोप भी लगाया है। घटना के जानकारी के बाद 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचा पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घायल की पहचान पुरानी बाजार निवासी शुभम कुमार के रूप में की गई है।