जमुई: ALTF की टीम ने अलग-अलग जगहों से 14.5 लीटर अवैध शराब और एक बाइक किया ज़ब्त, तस्कर फरार
Jamui, Jamui | Oct 7, 2024 अगामी दुर्गापूजा पर्व को लेकर ALTF की टीम द्वारा जमुई के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रविवार की शाम करीब 5:00 बजे और देर शाम करीब 8:00 बजे 14.5 लीटर अंग्रेजी व देशी शराब को एक अपाची वाहन के साथ जब्त किया है, जबकि तस्कर फरार हो गया, जिसकी तालाश की जा रही है। उक्त जानकारी ALTF प्रभारी मनोज सिन्हा सोमवार को 10:00 बजे दी है।