मंडला: चौगान की मढ़िया के जवारे का रामनगर में विसर्जन, चार हजार जवारों का दिखा अद्भुत नज़ारा
Mandla, Mandla | Mar 28, 2026 चौगान की देवी मढिय़ा से शनिवार को 11 बजे करीब 4 हजार जवारों और कलशों को विसर्जन के लिए निकाला गया। इस शुभ मुहूर्त पर आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। आसपास के जिलों से भी लोग इस अभूतपूर्व नजारे को देखने के लिए पहुंचे। चौगान की मढिय़ा का महत्व सिर्फ जिलेवासियों के लिए नहीं है आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु पहुँचे।