गोरखपुर: गोरखपुर बनेगा एथेनॉल उत्पादन का हब, 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री करेंगे केयान डिस्टलरी के एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन
गोरखपुर में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा एथेनॉल प्लांट गीडा के सेक्टर 26 में बनकर तैयार हो चुका है। 1200 करोड़ रुपये की यह निवेश परियोजना मेसर्स केयान डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड की है। 6 अप्रैल को उद्घाटन भी उन्हीं के हाथों होना है। उक्त की जानकारी मुख्यमंत्री मीडिया सेल द्वारा आज दिन गुरूवार दोपहर 12 बजे मिली।