भोगांव: बिछवा क्षेत्र में ईंटों से लदे ट्रैक्टर चालक ने मोपेड सवार दंपति को मारी टक्कर, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल
थाना क्षेत्र के जनमार्ग नगला जिसुख के समीप बलवीर पुत्र रघुनाथ सिंह बंजारा अपनी पत्नी सुधा देवी निवासी गांव नगला जमुनिया कुरावली अपनी मोपेड विक्की से वेवर जा रहा था। अचानक ईटों से लदे आयशर 333 ट्रैक्टर ट्राली के चालक नाम पता अज्ञात ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मोपेड पर सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।