बरेली: भमोरा थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
भमोरा थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी की ई रिक्शा भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है कार्यवाही शुरू कर दी गई है।