बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले एक किशोर का तमंचे के साथ फोटो हुआ वायरल, पुलिस से की गई शिकायत
कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले एक किशोर के तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फोटो वायरल होने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। किशोर की तलाश की जा रही है। आए दिन सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ लोगों के फोटो वायरल होते हैं और पुलिस कार्रवाई करती है।