तरकुलहा देवी स्थल पर गुरुवार को साल के पहले दिन पिकनिक मनाने के लिए दस हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किया और मौज मस्ती करके नववर्ष मनाया। सुबह से ही तरकुलहा में लोगों की भीड़ पहुंचने लगी थी। दोपहर तक मंदिर परिसर खचाखच भर गया। वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। गाड़ियों में गुब्बारा बांधकर व साउंड बॉक्स के साथ मौज मस्ती करने लोग पहुंचे।