श्रीकरणपुर में दीपावली के पावन पर्व पर वार्ड संख्या 11 में सोमवार रात 10:00 के करीब आग लगने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि अचानक एक मकान में आग भड़क उठी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई हैं।