जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माहरा समाज के नवनिर्मित सामाजिक भवन का किया लोकार्पण, लागत ₹1.63 करोड़
जगदलपुर, 21 सितंबर, 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड में नवनिर्मित माहरा समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण एक करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से किया गया है। मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर माहरा समाज के लोगों ने पारंपरिक मोहरी बाजा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में माहरा समाज के सद