शाहजहांपुर: गर्रा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, कल दोपहर से घटने की संभावना - डीएम
शाहजहांपुर। गर्रा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 148.800 मीटर से 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। सिंचाई विभाग की सुबह 8 बजे, दोपहर 12 बजे, 3 बजे और शाम 4 बजे की रिपोर्ट के अनुसार जलस्तर 149.200 मीटर पर स्थिर बना हुआ है। पिछले 15 घंटे में पानी में कोई वृद्धि नहीं हुई है। जिलाधिकारी ने बताया कि कल दोपहर 12 बजे के बाद जलस्तर में धीरे-धीरे घटना शुरू होगा...