जगदलपुर: राजीव भवन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर कहा प्रदेश सरकार की महतारी वंदन योजना साबित हुई पूरी तरह फैल..
राजीव भवन में बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर प्रदेश की साय सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रदेश सरकार की महतारी वंदन योजना पूरी तरह फैल साबित हो गई है.। केंद्र की मोदी व प्रदेश की साय सरकार ने महतारी वंदन योजना की पहली किश्त नही डालकर प्रदेश की महिलाओं से खिलवाड़ किया है ।