दिनारा: दिनारा गुनसेज गांव के लूटकांड मामले के फरार अभियुक्त के घर को पुलिस ने किया कुर्की जब्ती
Dinara, Rohtas | Sep 29, 2024 दिनारा थाना क्षेत्र के गुनसेज गांव के लूटकांड मामला के एक फरार अभियुक्त के घर का पुलिस ने किया कुर्की जब्ती। सूर्यपुरा थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने बताया कि कांड संख्या 40/2019 लूटकांड मामले के फरार अभियुक्त गुनसेज निवासी संजय तिवारी के विरूद्ध न्यायालय के द्वारा निर्गत कुर्की जब्ती आदेश के आलोक में कारवाई करते हुए उसके घर का कुर्की जब्ती किया गया।