मिर्ज़ापुर: नौगांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपकर पूर्व प्रधान पति पर आवास न बनाने देने का आरोप लगाया
बताते चली कि बुधवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के नौगांव गांव के ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंप कर बताया कि हम लोगों को सरकार द्वारा पट्टे की जमीन दी गई है। जिस पर प्रधानमंत्री आवास पास हुआ है लेकिन गांव के ही पूर्व प्रधान पति द्वारा आवास नहीं बनने दिया जा रहा है। डीएम से कार्रवाई करने की मांग करने आए हैं।