खलारी: पुलिस ने मोहन नगर से अवैध शराब के साथ जयप्रकाश नोनिया गिरफ्तार
खलारी थाना क्षेत्र के मोहन नगर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने की छापेमारी इस दौरान पुलिस ने 240 पीस अंग्रेजी शराब की बोतलों के साथ मोहन नगर निवासी 44 वर्षीय जयप्रकाश नोनिया को गिरफ्तार कर लिया है थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब बेची जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।