उमरेठ: खिरसाडोह कोसमी में खाई में पलटी कार, नागपुर निवासी अधिवक्ता घायल, दमुआ से रजिस्ट्री कराकर लौट रहे थे
खिरसाडोह कोसमी के बीच में कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में नागपुर निवासी अधिवक्ता और उनका साथी घायल हुआ। घायलों को बुधवार रात बारह बजे छिंदवाडा रिफर किया गया। गुरुवार को चार बजे कार को खाई से बाहर निकाला गया।नागपुर निवासी अधिवक्ता जीतेश डोलानी अपने साथी महेश चव्हाण के साथ कार से दमुआ गए थे। दमुआ में उन्हें कोई काम था।