इटावा: सिविल लाइन इलाके में परिवार संग मंदिर दर्शन करने जा रही युवती को ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर कुचला, मौत, चालक फरार
Etawah, Etawah | Jan 23, 2026 सिविल लाइन इलाके में मंदिर दर्शन के लिए जा रही एक युवती की तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के लिए शुक्रवार 1 बजे पीएम करायाऔर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतका की पहचान कृष्णा पुरम कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय सुमन राजपूत पुत्री रामलाल के रूप में हुई है।