बोलबा: आगजनी मामले में जेल गए बोलबा के सुबोध बड़ाईक की मां ने पुलिस पर उठाए सवाल, कहा- 16 दिन किया टॉर्चर
Bolba, Simdega | Mar 29, 2026 जलडेगा थाना क्षेत्र में 25 जनवरी की रात में कंस्ट्रक्शन साइड में आगजनी मामले में बोलबा निवासी सुबोध बड़ाईक को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया है ।इधर उसकी मां ने बोलबा पुलिस के कार्यशाली पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट को पत्र भेजा है उसने कहा कि 14 मार्च की रात में उसके बेटे को उठाया गया है और 16 दिनों बाद जेल भेजा गया है जो की जांच का विषय है।