बुलंदशहर: डिबाई के प्रकाशपुर में दबंगों ने एक युवक के साथ की मारपीट, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
डिबाई के प्रकाशपुर में दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकुलकांत पुत्र जंग वीर सिंह निवासी प्रकाशपुर गांव में ही कहीं के लिए जा रहा था कि अचानक से गांव के ही कुछ दबंगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, घायल अवस्था में पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।