सिकंदरा: सिकंदरा में शादी समारोह के दौरान 500 रुपये के विवाद में दोस्त बना कातिल, नाबालिग ने चाकू मारकर साथी की जान ली
सिकंदरा कस्बे के एक गेस्ट हाउस में सोमवार रात शादी समारोह के दौरान 500 रुपये के लेनदेन को लेकर दो नाबालिग दोस्तों के बीच हुआ विवाद हत्या में बदल गया। गुस्से में एक किशोर ने अपने ही दोस्त के पेट में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा क्षेत्र के गांव निवासी छविराम निषाद के इकलौते बेटे सत्यम (कक्षा 10 का छात्र) सोमवार रात करीब 9:30