माण्डलगढ़: कलेक्टर ने ग्राम पंचायत मकड़िया व महुआ की चारागाह भूमि का किया निरीक्षण
मांडलगढ़ उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मकड़िया तथा महुआ की चारागाह भूमि का जिलाधिकारी जसमीत सिंह सिंधू ने आज शनिवार सुबह करीब 11 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चारागाह विस्तार की वर्तमान स्थिति, जल संरक्षण कार्यों तथा चारागाह विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।