गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र में स्थित गांधी इंटर कॉलेज महुआपार के खेल मैदान में चल रही वीरेंद्र प्रताप शाही अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले शुक्रवार को संपन्न हुए। इन मैचों में दिल्ली और मऊ की टीमों ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। खिताबी मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।