लोहरदगा: डंपिंग यार्ड हटाने के विरोध में हिंडाल्को साइडिंग में मजदूरों ने किया प्रदर्शन
हिंडाल्को द्वारा बॉक्साइट डंपिंग यार्ड हटाने के विरोध में डंपिंग यार्ड में कार्यरत मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों ने कहा कि डंपिंग यार्ड हटाने से पहले कंपनी उनके लिए रोजगार की व्यवस्था करे। उनका कहना है कि कंपनी डंपिंग यार्ड को नहीं हटाने को लेकर उनसे वार्ता करे और लिखित तौर पर आश्वासन दे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आगामी 4 मार्च को प्रदर्शन किया जाएगा।